मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी अंतर्गत कबीरपुर गांव में
शनिवार को शादी के दौरान नर्तकियों से अभद्र व्यवहार को लेकर रविवार की शाम
साढ़े छह बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
इसमें एक पक्ष से
तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मुगलसराय कोतवाली सहित आसपास के कई
थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। जबकि मारपीट करने वाले मौके से भाग गए।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
कबीरपुर गांव में
शनिवार को कल्लू मौर्या की लड़की की शादी में आरकेस्ट्रा के दौरान शेरू
नामक युवक ने नर्तकियों के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। जिससे एक पक्ष के
कुछ लोगों ने उसे धमकाया।
इसी को लेकर रविवार की शाम साढ़े छह बजे लल्लू
चौहान (60), दिलीप चौहान (25) व शिवकुमार चौहान (22) के रामनगर से लौटते
समय लगभग आधा दर्जन की संख्या में युवक साथियों ने उन पर हमला कर दिया। इस
दौरान जमकर लाठी डंडे से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर
भाग गए।
इधर सूचना पाकर एडिशनल एसपी जियालाल यादव, सीओ सदर श्यामदेव बिंद,
मुगलसराय कोतवाली प्रभारी साजिद सिद्दीकी, अलीनगर थानाध्यक्ष पुनीत
परिहार, चौकी प्रभारी राणा प्रताप यादव सहित आसपास के कई थानों और चौकियों
की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।