स्थानीय विकास खंड के उतरौत गांव में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का
आयोजन ग्रामप्रधान महेंद्र मौर्य द्वारा किया गया। जिसमें हाईस्कूल तथा
इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्राओं को सम्मानित
किया गया।
इस अवसर पर ग्रामप्रधान ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की
कुंजी है। जिससे युवाओं का मनोबल बढ़ता है प्रतिभाओं का सम्मान युवाओं को
और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इसके पूर्व ग्रामप्रधान ने
इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाली गांव की चंदा यादव
(90.4), ज्योति (89), सपना (88), काजल (85) तथा हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक
पाने वाली प्रगति सिंह (85) प्रतिशत को स्मृति चिह्न के साथ नकद धनराशि
देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय सिंह, राजकपूर, विनीत मौर्य,
रामनिवास, शिव जायसवाल आदि मौजूद रहे।