फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पति समेत तीन पर मारपीट और धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर (आलमपुर) गांव में महिला ने अपने पति समेत तीन लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी चंदा देवी के अनुसार 22 सितंबर की शाम उनके पति इंद्रेश यादव उर्फ शन्नी यादव दो साथियों सहजौर निवासी अजीत यादव और बसंतू की मड़ई निवासी हरिकेश यादव के साथ घर पहुंचे। आरोप है कि उस समय तीनों नशे में थे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। पति के साथ दूसरी महिला के घर आने का विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसे और लाठी से उनकी पिटाई कर दी।
पीड़िता के अनुसार मारपीट के बाद पति दोनों साथियों के साथ वाहन से रिंग रोड की ओर चले गए। बाद में उन्हें सड़क दुर्घटना में पति के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली। उन्होंने घटना की सूचना अपने मायके पक्ष के लोगों को भी दी।
विज्ञापन

चंदा देवी का आरोप है कि अब लोगों के बहकावे में आकर उनके मायके पक्ष के लोगों को भी मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पति ने दुर्घटना में लगी चोट का मेडिकल कराने की बात कहते हुए उन्हें और उनके मायके वालों की मदद करने वाले लोगों को भी फंसाने तथा ठीक होने के बाद जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें