फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के लिए राहत, तीन पॉजिटिव स्वस्थ होकर लौटा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस से संक्रमित जिले के तीन और पाजिटिव सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौट आये। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। इलाज के बाद तीनों को वाराणसी के कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसमें शहाबगंज के भूषीकृतपुरवां, सकलडीहा के दिघवट और धानापुर के धरांव के रहने वाले हैं। इन सभी को होम क्वारटीन में रहने की सलाह दी गई है। इनके स्वस्थ होने के बाद जिले में 22 में से सात एक्टिव केस रह गए हैं। जबकि एक की मौत हो चुकी है और 14 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सभी प्रवासी हैं।
विज्ञापन

शहाबगंज के भूसीकृतपुरवा गांव का मरीज 19 मई को महाराष्ट्र से लौटा था। जबकि 22 मई को सकलडीहा के दिघवट का मरीज पाजिटिव मिला था। धानापुर के धराव का मरीज 24 कोपाजिटिव पाया गया था और नोयडा से घर आ गया था। तीनों के पाजिटिव पाए जाने पर सभी को वाराणसी में इलाज के लिए भेजा गया था। स्वस्थ होने से मरीजों की संख्या कम होने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
इससे पहले जिले के चार कोरोना पाजिटिव मरीजों ने संक्रमण को मात दे दी है। बुधवार 27 मई को मैनुद्दीनपुर, जसुरी, रघुनाथपुर और डेहरीकलां में पाए गए संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी। इसके बाद चिकित्सकों ने वाराणसी स्थित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल वाराणसी से छुट्टी दी जा चुकी है। मैनुद्दीनपुर, जसूरी और डेहरीकला के मरीज मुंबई और रघुनाथपुर का मरीज गुरुग्राम से 13 मई को आटो से घर लौटे थे। वहीं 29 मई को बरंगा, मैनुद्दीनपुर, बिसौरी, भोखरी के एक-एक औ भीषमपुर के दो मरीज ठीक हो चुुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें