चंदौली। जिले के 1.28 लाख लाभार्थियों के खाते में तीन-तीन हजार रुपये पेंशन की धनराशि पहुंच गई है। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से इसका शुभारंभ किया। जिसका एनआईसी में सीधा प्रसारण किया गया। डीएम संजीव सिंह ने लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र वितरित किया। वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान डीएम संजीव सिंह ने एनआईसी में मौजूद पांच-पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया।
जिले में वृद्धावस्था के 86702, निराश्रित महिला के 30016 एवं दिव्यांग के 11580 लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान किया जाता है। इससे पहले लाभार्थियों को प्रति माह पांच सौ रुपये की दर से उनके खाते में धन भेजा जाता था। अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने पेंशनर्स को प्रति माह एक हजार रुपये भुगतान करने की घोषणा कर दी है। इसी योजना का बुधवार को सीएम ने लखनऊ से शुभारंभ किया। नगर के एनआईसी में इसका सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद डीएम ने पांच-पांच लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र वितरित किया। इस दौरान सीडीओ अजितेंद्र नारायण, समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश नायक रहे।