फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चोरी के गहने, मोबाइल फोन के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जीआरपी ने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों चलती ट्रेन में चढ़कर यात्रियों का सामान चुराकर उतर जाते थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से 22 हजार रुपये नकद, चोरी के 10 मोबाइल फोन और गहने समेत लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के सामान बरामद हुए हैं। पकड़े गए बंगाल निवासी फौजदार पर वाराणसी और पीडीडीयू जंक्शन जीआरपी में 23 मुकदमे दर्ज हैं। इस पर जीआरपी की तरफ से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

दो अन्य आरोपियों संतोष चौहान उर्फ सट्टी और संग्राम पर क्रमश: नौ और 11 मुकदमे दर्ज हैं। तीनों के पास से 22 हजार रुपये नकद, चोरी के दस मोबाइल फोन और जेवरात सहित 3 लाख रुपये मूल्य के सामान बरामद हुए हैं। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सावन महीने में कांवड़ियाें की भीड़ को देखते हुए जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार की सुबह लगभग चार बजे जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो के पूर्वी छोर पर जीटीआर ब्रिज के समीप पहुंची तो वहां तीन युवक संदिग्ध हाल में बैठे मिले। उन्हें पकड़ कर तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी के मोबाइल फोन मिले। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम क्रमश: फौजदार मुहम्मद निवासी रमदत्तपुर वाराणसी और स्थानीय पता जागीर बस्ती, थाना गाेल पाेखर, जिला उत्तर मिदनापुर, पश्चिम बंगाल, संतोष चौहान उर्फ सट्टी चौहान निवासी लख्मीपुर जायसवाल स्कूल के पीछे, पीडीडीयू नगर, संग्राम डोम निवासी चकिया मोड़ पेट्रोल पंप के पास किराये के मकान में रहने वाला बताया। उन्होंने बताया कि तीनों के पास से चोरी के 10 मोबाइल फोन, 22 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने समेत तीन लाख रुपये मूल्य के सामान बरामद हुए हैं। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि तीनों चलती ट्रेनों में चढ़ जाते हैं और यात्रियों के सामान लूटकर चलती ट्रेन से ही उतर जाते हैं। फौजदार पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें