कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र स्थित नीबी मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने घायल को चांद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहां से उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
लोगों ने बताया कि चैनपुर की ओर से एक बाइक हाटा की ओर जा रही थी। दूसरी बाइक महदाइच की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी। नीबी मोड़ के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार लोग गिर गए। इसमें संदीप यादव(18) निवासी ग्राम सिरसी थाना चैनपुर, अर्जुन सिंह (19) निवासी ग्राम नंदना थाना क्षेत्र चैनपुर तथा हनुमान प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम बरई चैनपुर की मौत हो गई। घायल युवक को चांद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहां से उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।