फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का गुल्ला टूटने से तीन घंटे लगा रहा जाम, राहगीर हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा स्थित अलीनगर तिराहे पर रविवार की भोर तीन बजे के लगभग ओवरलोड ट्रक का गुल्ला टूट जाने से तीन घंटे तक जाम लगा रहा। सुबह छह बजे जेसीबी से ट्रक को सड़क से हटवाया गया। तब जाकर आवागमन आरंभ हो सका।
विज्ञापन

कस्बा के सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नाला निर्माण के दौरान सड़क खोदकर पाइप लगाई गई है। गड्ढे के ऊपर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। भोर में पीडीडीयू नगर की ओर से आ रहे ओवरलोड ट्रक का गुल्ला टूट गया। इससे ट्रक गड्ढे में फंस गया और आवागमन बंद हो गया। लगभग तीन घंटे तक सकलडीहा-चहनिया मार्ग की दोनों पटरियों पर वाहनों की कतार लगी रही। दोनों पटरियों पर वाहनों की कतार लगने से पैदल चलना भी दूभर हो गया था। ग्रामीणों व राहगीरों के हो-हल्ला मचाने के पर सुबह छह बजे के लगभग जेसीबी की मदद से गड्ढे में फंसे ट्रक को हटाया गया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें