फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हैंडपंप के सहारे एक हजार की आबादी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के ओड़वार में पानी के लिए प्रदर्शन करते कांशीराम आवास के रहवासी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था सुधरने को नाम नहीं ले रही है। सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के चतुर्भुपुर वार्ड अंतर्गत कांशीराम आवास में रहने वालेे लोगों ने पेयजल की समस्या से आजिज होकर सोमवार को पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि वहां लगा ट्यूबवेल एक सप्ताह से खराब है। वहीं आवास परिसर में लगे नौ में से छह हैंडपंप भी खराब हैं। ऐसे में 192 आवासों में रह रही लगभग एक हजार की आबादी सिर्फ तीन हैंडपंप से अपनी आवश्यकता पूरी कर रही है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या एक चतुर्भुजपुर स्थित कांशीराम आवास में एक सप्ताह से ट्यूबवेल खराब पड़ा हुआ है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। परेशान लोगों ने सोमवार को नगर पालिका प्रशासन के बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी ट्यूबवेल नहीं बन पाया है। जबकि अब तक सिर्फ एक बार ही टैंकर से पेयजल की आपूर्ति की गई है। बताया कि वहां नौ हैंडपंप लगे है लेकिन इसमें से सिर्फ तीन हैंडपंप ही काम कर रहे है। बताया कि सबसे अधिक उनको परेशानी हो रही है जिनके आवास ऊपर की मंजिलों पर है। नीचे से पानी भरकर ऊपर ले जाने में काफी दिक्कत होती है। प्रदर्शन करने वालों में खुशबू निशां, शांति देवी, सुमन, गुड्डू, अभय चौहान, राजनाथ, बृजेश मौजूद रहे। इस संबंध में ईओ कृष्ण चंद्र ने बताया कि ट्यूबवेल को सही किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही जलापूर्ति व्यवस्था बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें