चंदौली। जिला उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की ओर से रविवार को वर्चुअल कार्यक्रम के तहत संवाद किया गया गया। इसमें संगठन की जिलाध्यक्ष एवं विधायक साधना सिंह ने व्यापारियों से संवाद स्थापित करके उनकी परेशानियों को पूछा। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विधायक साधना सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल खंड में व्यापारियों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। शासन के स्तर पर व्यापारियों को राहत दिलाने की मांग करुंगी। कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए सभी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें। अगर जरुरी हो तभी सार्वजनिक जगहों पर जाए, अन्यथा ऐसी जगहों पर जाने से परहेज करें। इस दौरान इजहार अंसारी, संतोष जायसवाल, मनोज जायसवाल, दिलीप सोनकर, ललित जायसवाल, अशोक जायसवाल, महेंद्र सेठ, मनीष गुप्ता, सतनाम सिंह, ईश्वरचंद्र मौर्य, हफीजुर्रहमान, रामचंद्र जायसवाल, पंकज जायसवाल, रोहित, निखिल, भैयालाल केशरी उपस्थित रहे। संचालन विद्यास गुप्ता ने किया।