जिलाधिकारी एनके सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी द्वारा बुधवार की दोपहर
करीब दो बजे गंजख्वाजा स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में घूस लेने
के आरोप में रंगेहाथ पकड़े गए दो बाबू एवं एक दलाल को देर रात जेल भेज दिया
गया।
इसके पहले उपजिलाधिकारी सदर गिरीश कुमार शर्मा की तहरीर पर अलीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
गौरतलब
है कि गंजख्वाजा स्थित एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं
लूटखसोट के खिलाफ बुधवार को हुई जांच पड़ताल व कार्रवाई की गुरुवार को पूरे
दिन चट्टी चौराहे पर चर्चाएं तेज रहीं। दूसरी तरफ गुरुवार को एआरटीओ दफ्तर
के आसपास सियापा छाया रहा।
कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी एवं अधिकारी
भी सहमे सहमे से दिखाई दिए। लोग यह कयास लगा रहे थे कि जिलाधिकारी के इस
मामले में कड़े रुख के बाद क्या एआरटीओ दफ्तर की कार्यप्रणाली में अब सुधार
देखने को मिलेगा या फिर विभागीय कर्मी अपने पुराने ढर्रे पर वापस लौट
आएंगे।