फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सौ करोड़ में बनेगी तीसरी लाइन

Fri, 20 Mar 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय-इलाहाबाद के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने का कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड, इलाहाबाद मंडल और मुगलसराय मंडल के बीच आठ चक्र की हुई वार्ता के बाद रेलवे बोर्ड ने इसे मंजूर कर लिया है। अब इसके धन जारी होने की राह देखी जा रही है।

धन मिलते ही तत्काल इस दिशा में कार्य शुरू करा दिया जाएगा। तकरीबन 800 करोड़ की इस परियोजना के पूरी हो जाने से यात्री गाड़ियों के परिचालन में आ रही दिक्कतें दूर हो जाएंगी और ट्रेनों के निर्धारित समय से परिचालन में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन



मुगलसराय से इलाहाबाद के बीच करीब 150 किलोमीटर की दूरी तय करने में यात्री ट्रेनों को अकसर पांच से छह घंटे का समय लग जा रहा है। इसे लेकर यात्रियों को काफी दिक्कतें आ रही थीं।

अपवाद स्वरूप राजधानी एक्सप्रेस को छोड़ दिया जाए तो कोई ऐसी ट्रेन नहीं है, जो इलाहाबाद और मुगलसराय के बीच की दूरी को पूरा करने में पांच घंटे से कम समय लगाती हो।
विज्ञापन


सर्वाधिक दिक्कत जीवनाथपुर रेलवे स्टेशन से मुगलसराय वेस्ट केबिन के बीच ट्रेनों को घंटों रोक देने की वजह से भी होती है।

खास बात यह है कि इलाहाबाद और मुगलसराय के बीच की दूरी तय करने के लिए ट्रेनों के परिचालन का निर्धारित समय दो से ढाई घंटे का ही है।
इस बारे में मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने कहा कि मुगलसराय इलाहाबाद के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव पास हो गया है। बजट आते ही इस पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें