फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान से चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ। स्थानीय पुलिस ने पिछले दिनों मझगाई में मोबाइल की दुकान से हुई चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं चोरी के मोबाइल, बैटरी, स्पीकर, एलईडी टीवी आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

लालतापुर गांव निवासी संतोष विश्वकर्मा ने मझगांई कस्बे में तिराहे पर नंदलाल केशरी के मकान में किराए पर इलेक्ट्रानिक तथा मोबाइल का दुकान खोल रखा है। 10 फरवरी की रात चोरों ने दुकान से नकदी और एंड्राइड मोबाइल पुरानी, कीपैड, मोबाइल की बैटरी, एलईडी सहित अन्य सामान चुरा लिए थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर थाने के अलावा सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। रविवार को सूचना पर पुलिस एक दुकान पर पहुंची। यहां बैठ कर चोरी की योजना बना रहे चार युवक पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने चोरी की बात स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल जब्त किया। पुलिस ने राजेश यादव, विजेंद्र यादव निवासी मझगांई और राकेश यादव निवासी मदार, थाना राबर्ट्सगंज- सोनभद्र का चालान कर जेल भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें