पीडीडीयू नगर। बाल विकास परियोजना अधिकारी बरहनी राम प्रकाश मौर्य ने मंगलवार को नौबतपुर ग्राम पंचायत में संचालित चार आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया, जिनमें तीन केंद्रों पर ताला लटका हुआ मिला। तीनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को और वहां तैनात चार सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनके मानदेय रोकने की भी कार्रवाई की जाएगी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी मंगलवार को चारी मार्ग पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे तोे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता देवी उपस्थित थीं लेकिन सहायिका पूनम नहीं थी। प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर केंद्र पर कार्यकर्ता तारा देवी, सहायिका उषा वर्मा, पंचायत भवन केंद्र की आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता चंदा देवी और सहायिका ममता देवी, दलित बस्ती केंद्र की कार्यकर्ता किरन देवी और सहायिका विमला देवी गैरहाजिर थीं। बाल विकास परियोजना अधिकारी राम प्रकाश मौर्य ने उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि इनके मानदेय पर भी रोक लगाई जाएगी।