फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्कूल बंद कर गए गुरुजी, सूख रहा था महुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसिया में मंगलवार को अध्यापक बारह बजे ताला लगा कर घर चले गए। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने बीईओ को मामले की जांच सौंपी है। दो प्रधानाध्यापकों और आठ अध्यापकों को नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

विकास खंड के परसिया गांव के लोगों का कहना है कि स्कूल के हेडमास्टर छुट्टी अपनी सहूलियत के हिसाब से करते हैं। मंगलवार को ग्राम प्रधान लाल बिहारी कोल प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर पहुंचे तो ताला लटक रहा था। प्राथमिक स्कूल में खाट बिछाकर किसी ने महुआ सूखने के लिए डाल रखा था। पता चला कि अध्यापकों ने बारह बजे ही बच्चों को घर भेज दिया। प्रधान और भाजपा महामंत्री बृजेश राय ने एसडीएम और बीईओ को इसकी फोटो भेजकर शिकायत की। एसडीएम के आदेश पर बीईओ नागेंद्र सरोज ने दोनो विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों सहित आठ अध्यापकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें