अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कारवां को गति देने कते लिए भारत स्वाभिमान मंच
व पतंजली योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नगर के सुभाष
पार्क से विशाल मैराथन दौड़ में हजारों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम
के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक जियालाल व विशिष्ट अतिथि कर्नल
धर्मेंद्र गुप्ता ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद
दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दौड़ में हाजरों की संख्या में
विद्यार्थी, नागरिक व भारत स्वाभिमान न्यास के सदस्यों ने भाग लिया। मैराथन
दौड़ सुभाष पार्क से शुरू होकर शास्त्री पार्क होते हुए पुन: सुभाष पार्क
पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।
इस अवसर पर स्वाभिमान न्यास के जिला संयोजक
राजेश योगी ने योग पर चर्चा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से भाईचारा व
वंधुत्व की भावना को बल मिलता है ।
तथा नफरत की दीवारें टूटती हैं।
कहा
कि स्वामी रामदेव ने योग को पूरे विश्व में फैलाकर एक ऐतिहासिक काम किया
है। दौड़ में शामिल लोगों ने 21 जून को विश्व योग दिवस पर नगर में होने
वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने की बात कही।
इस दौरान रमेश जायसवाल, डाय
डीपी सिंह, डा. कृष्णा सिंह, डा. एसके सिंह, दीनानाथ यादव, रामचंद्र यादव,
अनंतलाल विश्वकर्मा, विनय वर्मा, राणा सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का
संचालन विवेक कुमार जायसवाल व ज्योतिभूषण लाल ने किया। आभार व्यक्त
इंद्रजीत शर्मा ने किया।