फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के विरोध में धरने पर बैठे किसान

Sun, 14 Jun 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। मुगलसराय
विज्ञापन
विज्ञापन
 समस्याओं के विरोध में शनिवार को नौरंगाबाद त्रिमुहानी के पास स्थित बगीचे में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले  धरना दिया। किसान नेताओं ने हुंकार भरी कि जब तक समस्याओं का हल नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। धरना के प्रथम दिन कोई भी विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचा। किसान नेताओं  ने धरना देने की चेतावनी 15 दिन पहले ही दे दिया था।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन ने हेतमपुर ड्रेन की खुदाई कवई, पहाड़पुर ड्रेन की खुदाई, हेतमपुर ड्रेन पर नौरंगाबाद से धानापुर जाने वाले सड़क मार्ग पर पुल का निर्माण, इनायतपुर रजवाहा भी गौसपुर से इनायतपुर तक लाइनिंग, लेहरा मनिहरा ड्रेन में   कटसिलवा गांव के पश्चिम नौरंगाबाद से तुलसी आश्रम तक जाने वाली सड़क पर पुलिया का निर्माण, बोर की बिंद बस्ती के पास रेग्यूलेटर आदि व्यवस्था की मांग उठाई।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने प्रदेश सरकार को कोसा। ब्लाक अध्यक्ष जवाहर सिंह यादव ने कहा कि किसानों की समस्या गंभीर है। इस दौरान भैरवनाथ यादव, केदारनाथ यादव, प्रभुनारायण सिंह, सुदामा राय, जयराम बिंद, अमरदेव प्रजापति, सेवाशरण, मुन्नी यादव, फौजदार यादव, कमांडर जमुना सिंह  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें