फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे दिन कहने वालों ने कुछ नहीं किया

Mon, 06 Mar 2017 01:23 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
सभा को संबोधत करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छे दिन कहने वालों ने कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री सिर्फ मन की बात करते तथा जनता को बरगलाने के लिए भाषण देते हैं। मोदी ने नोटबंदी कर पूरे देश को परेशान किया। नोटबंदी से गरीबों का नुकसान ज्यादा हुआ है।  वे राजकीय इंटर कालेज कमालपुर में प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू व आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज  चकिया में प्रत्याशी पूनम सोनकर के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहा, पीएम का आरोप है कि सपा सरकार थानों से चलती है, लेकिन उनको नहीं मालूम कि सरकार ने 100  नंबर डायल की पुलिस सुविधा जनता को दे रखी है। प्रदेश  में परीक्षाएं नहीं हो रही हैं, फिर भी प्रधानमंत्री को परीक्षाओं में नकल होती दिख रही है।
उन्होंने कहा कि लोगों को पत्थर वाली सरकार से बचकर रहना होगा। बुआ जी बीजेपी  से कब रक्षाबंधन बना लेंगी, कहा नहीं जा सकता। जबकि सपा-कांग्रेस का गठबंधन सरकार बनाने का गठबंधन है। यह गठबंधन  प्रदेश को आगे ले जायेगा। सीएम ने कहा कि माधोपुर में मेडिकल कालेज बनाने की    स्वीकृति दे दी गई है। शीघ्र ही यहां एग्रीकल्चर कालेज बनेगा। सरकार बनने पर महिलाओें को मिलने वाली समाजवादी  पेंशन को दोगुना किया जायेगा तथा लोहिया आवासों की संख्या बढ़ाई जायेगी।  उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में सिर्फ मेरिट के आधार पर भर्ती की जायेगी।  कमालपुर और चकिया की सभा में विधायक मनोज सिंह डब्लू, मनोज सिंह काका, दया प्रधान,  मंगल कवि, जमील खां जिद्दी, रामधनी यादव, जगमेंद्र यादव, अमरनाथ सिंह,  मौलाना वारिसी, देवेंद्र सिंह मुन्ना, हैप्पी सिंह, विजेंद्र यादव आदि  उपस्थित रहे। अध्यक्षता सत्यनारायण राजभर व कार्यक्रम का संचालन मेराज खां लड्डू ने  किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें