फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारी लड़ाई लड़ रहीं सपा-बसपा

Mon, 06 Mar 2017 01:15 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
सभा में अभिवादन करते हुए राजनाथ सिंह ।
विज्ञापन
केेंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा और बसपा हारी हुई लड़ाई लड़ रही हैं, क्योंकि चुनाव के बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।         कहा अगर उनकी राजनीति पर दाग लगा तो राजनीति छोड़ देंगे। वे कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कालेज के मैदान पर भाजपा के सैयदराजा प्रत्याशी सुशील सिंह के समर्थन     में हुई सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सूखा राहत की पर्याप्त राशि राज्य सरकार को दी थी, लेकिन वह राशि सिर्फ समाजवादी कार्यकर्ताओं तक ही पहुं्च पाई, किसानों तक नहीं। किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत सी योजनाएं ला रहे हैं, जिससे किसानों को बहुत से फायदे होंगे। इसमें किसानों के कर्ज माफ भी होंगे और ब्याज मुक्त कर्ज भी दिया जायेगा। वहीं नौजवानों को स्वरोजगार के लिए भी कम ब्याज दर्ज पर कर्ज दिया जायेगा।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा किसानों के हित में काम करती है। जितना धान खरीद का कार्य उनके कार्यकाल में बिना किसी समस्या के हुआ, उतना किसी और के शासन में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो पुलिस भर्ती में इंटरव्यू को समाप्त कर दिया जायेगा। वहीं प्रमाणपत्र प्रमाणित करने के लिए किसी को अब दूसरे के यहां जाने की जरूरत नहीं होगी। कहा कि बेटियों के लिए केंद्र सरकार ने बेटी बचाओ और बेटी बढ़ाओ योजना के तहत काफी धन दिया है।  कहा, राजनाथ सिंह के दामन पर कोई दाग नहीं है। जिस दिन राजनीति पर दाग लग जायेगा उस दिन राजनीति छोड़ दूंगा। इस दौरान उन्होंने सार्क सम्मेलन में पाकिस्तान में हुए दुर्व्यवहार की भी चर्चा किया और पाकिस्तान को विश्व के सामने बेनकाब करने की बात कही।
सिंह ने कहा कि धानापुर उनका घर है और यहां सभा करना अजीब लग रहा है। उन्होंने कहा कि जबे वे जब कक्षा आठ में पढ़ते थे, तब धानापुर बाजार में आकर पायजामा कुर्ता सिलवाते थे। इस अवसर मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, साधना सिंह, राणा सिंह, राजेश सिंह, डा. जयप्रकाश पांडेय, अजय सिंह, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें