फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू नगर से कैंट जाने वालों को 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली और वाराणसी को जोड़ने वाले मालवीय पुल (राजघाट पुल) पर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों पर रोक लगने से लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

पुल के ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट के मरम्मत के लिए रूट डायवर्जन से पीडीडीयू नगर से वाराणसी जाने वाले करीब 800 ऑटो और इतने ही ई- रिक्शा का संचालन बंद हो जाएगा। इसके कारण पीडीडीयू नगर से कैंट जाने वालों को 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। वर्तमान में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर से रेलवे क्षेत्र और बाजार से लगभग 600 ऑटो रिक्शा रोजाना मैदागिन, लंका बीएचयू, कैंट आते जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं पड़ाव चौराहा से रोजाना डेढ़ सौ ऑटो और ई रिक्शा मैदागिन जाते हैं। वहीं 50 से अधिक ऑटो और ई रिक्शा आशापुर की ओर जाते हैं। इसमें सबसे बड़ी संख्या वाराणसी से पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन पकउ़ने आने वालों की होती है। वहीं यदि पुल की स्थिति देखें तो विभिन्न वाहनों से पुल से रोजाना एक लाख से अधिक लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें