फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 22 खंभे और चार ट्रांसफॉर्मर सड़क निर्माण की जद में

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव से गोधना मोड़ तक 15 किलोमीटर तक सिक्स व फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। दुलहीपुर में करवत से महाबलपुर में सिक्स लेन के बगल में बन रहे सर्विस रोड और नाले के बीच में 22 खंभे और चार ट्रांसफॉर्मर आ गए हैं।
विज्ञापन

इन खंभों पर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार है। सर्विस रोड पर आवागमन खोल दिए जाने के बाद खतरा बढ़ गया है। कोहरे के अंधेरे में वाहन सवार खंभों से टकराकर घायल हो सकते हैं। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि शीघ्र कार्यदायी संस्था को निर्देशित कर खंभे हटवा दिए जाएंगे।
इससे निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। करीब 328.28 करोड़ की लागत से बन रहे सिक्स व फोरलेन का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। वहीं लेन के किनारे सर्विस रोड और नाले का निर्माण कई स्थानों पर बाकी है।
विज्ञापन

इसके कारण बिजली के 22 खंभे व चार ट्रांसफार्मर हैं, जो निर्माण की जद में आ गए हैं। कार्यदायी संस्था को बिजली के खंभों व ट्रांसफार्मर को हटाना है, जबकि निर्माण की जद में आए ट्रांसफार्मरों को हटाने की जिम्मेदारी विद्युत निगम को सौंपी गई है।
खंभों व ट्रांसफार्मरों को हटाकर शिफ्ट किए जाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का जिम्मा जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी पर है। जैसे-जैसे जमीन मिलती जा रही है, खंभों व ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट किया जा रहा है। नगर के घने इलाकों में जमीन की तलाश करना चुनौती बना हुआ है। इसी वजह से खंभों को हटाने में समस्या हो रही है।

कई स्थानों पर कार्यदायी संस्था ने खंभों को छोड़कर सर्विस रोड व नाले का निर्माण कर दिया है। अब ये खंभे सर्विस रोड के बीच में आ गए हैं। रात के अंधेरे व इस समय हो रहे कोहरे में इन खंभों से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था को खंभे हटाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही खंभों को एक-दो दिन में हटाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें