फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: औषधीय पौधे की नर्सरी लगाने वालों को मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यान विभाग ने औषधीय खेती की पहल की है। पहले चरण में घर के आंगन और किचन गार्डन में फूल और सब्जियों के पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए बगवानी प्रमियों को 20 औषधीय पौध लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एलोवेरा, लेमन ग्रास, सतावर आदि औषधीय पौध लगाने वालों को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा एक हेक्टेयर में नर्सरी लगाने वालो को 50 से 100 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन


बीते वर्ष 2019 से नमामि गंगे के तहत जिले के तीन ब्लॉकों और पड़ाव से मुगलसराय के बीच सड़क किनारे औषधीय पौधे रोपण योजना विफल होने के बाद उद्यान विभाग ने uए सिरे से योजना बनाई है। योजना के तहत विभाग की ओर से बगवानी प्रेमियों को पौधे रोपने की तकनीकी जानकारी दी जाएगी।

नर्सरी के लिए मिलेगा अनुदान

स्कूल, महाविद्यालय आदि सार्वजनिक स्थानों पर नर्सरी लगाने वालों को 100 प्रतिशत तक और निजी भूमि पर नर्सरी लगाने वालों को 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।

वर्जन
जिले में पहली बार किसानों को औषधि खेती के लिए निदेशालय से प्रस्ताव मांगा गया है। पहले चरण में बगवानी प्रेमियों को किचन गार्डन और आंगन में कम से कम 20 औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें 2500 रुपये और नर्सरी लगाने को 50 से 100 प्रतिशत तक अनुदान देने की योजना है। - शीतल प्रसाद सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें