फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: छठ पूजा पर इस बार व्रतियों के पैर में नहीं चुभेंगी गिट्टियां, आलमपुर तालाब मार्ग की मरम्मत शुरू

Fri, 01 Nov 2024 02:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

छठ पूजा को लेकर सैयदराजा में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि इस बार व्रतियों के पांव में पत्थर न चुभे इसे लेकर तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
छठ पूजा 2024 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकलडीहा विकासखंड के आलमपुर गांव स्थित तालाब को जाने वाला वर्षों से खराब मुख्य मार्ग के मरम्मत का कार्य इन दिनों छठ पूजा पर्व को देखते हुए युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। इससे इस बार छठ पूजा के लिए जाने वाली व्रती महिलाओं के पैर में नुकीली गिट्टियां नहीं चुभेंगी। क्षेत्र के आलमपुर गांव स्थित तालाब के साथ-साथ मुख्य मार्ग भी मरम्मत के अभाव में लगभग चार दशक से खराब पड़ा हुआ था। छठ पूजा के पर्व पर व्रती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन


इसको ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान गुलजारी देवी व प्रतिनिधि श्याम नारायण यादव द्वारा तालाब मरम्मत के साथ-साथ घाट निर्माण व तालाब पर जाने वाला मुख्य मार्ग का भी जिर्णोद्धार लाखों रुपए लागत से कराया जा रहा है। ताकि छठ पूजा के पर्व पर व्रती महिलाओं को आवागमन के साथ-साथ पूजा करने में घाट पर भी किसी तरह की समस्या से जुझना न पड़े। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम नारायण यादव ने बताया कि यह समस्या काफी लंबे समय से गांव के लिए बनी हुई थी।

लेकिन इसको धीरे-धीरे दूर करने का प्रयास हम लोगों द्वारा किया जा रहा है। ताकि छठ पूजा के दौरान किसी प्रकार की महिलाओं और श्रद्धालुओं को समस्या से जूझना ना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें