चंदौली के बगही गांव में विवाहिता ने बच्चे को छोड़ेकर खुदखुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग जगे तो सामने भयानक मंजर दिखा। शोर मचाने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और शव को उतारा गया।
सैयदराजा क्षेत्र के बगहीं गांव में 13 माह के बच्चे को छोड़ कर विवाहिता ने कमरे में फंदे पर लटक गई। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर सास कमरे में पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रयागराज के मेजा निवासी प्रिया (25) की शादी लगभग ढाई वर्ष पहले सैयदराजा थाना के बगही निवासी विनोद राय के पुत्र आशुतोष से हुई थी। प्रिया का 13 माह का पुत्र है। प्रिया का पति आशुतोष बिहार के बक्सर में किसी निजी कंपनी में काम करता है और वह वहीं पर था।
प्रिया ने खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। आधी रात के बाद लगातार बच्चे के रोने की आवाज सुनकर प्रिया की सास रीना सिंह की नींद खुल गई। उसने बहुत देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
जब वह किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो प्रिया साड़ी का फंदा बनाकर उस पर लटक रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। रीना के शोर मचाने पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता केे मायके वालों को सूचित किया और आगे की कार्रवाई शुरू की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि विवाहिता ने क्यों आत्मघाती कदम उठाया है। इसका पता नहीं चला है। फिलहाल मायके वालों की तरफ से किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।