फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर थिरके साईंभक्त

Thu, 06 Oct 2016 01:17 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
सद्भावना यात्रा में शामिल लोग।
विज्ञापन
साईं बाबा की सद्भावना यात्रा बुधवार को सकलडीहा ब्लाक क्षेत्र के कुडंलियां गांव स्थित साईं मंदिर से निकली। यह यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए बुलंदशहर स्थित सुरतापुर खेड़ा के लिए रवाना हुई। इसमें शामिल भक्त अबीर-गुलाल उड़ाने के साथ ही नाचते गाते दिखे। नगर में प्रवेश करने के बाद भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

मुख्यालय के समीप सकलडीहा ब्लाक क्षेत्र के कुंडलियां गांव स्थित साईं मंदिर से हर वर्ष सद्भावना यात्रा निकाली जाती है। इसमें बाबा की पालकी भक्त स्वयं कंधों पर उठाते हैं। इसके अलावा साईं बाबा के रथ को खींचते भी हैं। यात्रा में शामिल भक्त साईं बाबा के बने गानों की धुनों पर लोग जमकर थिरके। यात्रा जैसे ही नगर में पहुंची, आसपास के भक्त मौनी बाबा के दर्शन कर धन्य हो गए। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई भक्त इसमें शामिल होते गए। हर कोई बाबा के रथ को खींचने के लिए उत्साहित नजर आया। इस यात्रा में भक्त भजन-कीर्तन व बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे।
इस अवसर पर नगर सहित ग्रामीण इलाकों के भक्तों ने सद्भावना यात्रा में शामिल होकर साईं बाबा के चरणों में शीश नवाया। इस दौरान यात्रा को देखने के लोगों की भारी भीड़ नगर में जगह-जगह जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें