संविदा सफाईकर्मी पद पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेते अधिकारीगण।
नगर पंचायत में संविदा पर सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए बुधवार को प्रक्रिया आंरभ हुई। प्रथम दिन 650 अभ्यर्थियों में सिर्फ पांच सौ अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए पहुंचे। सारक्षात्कार के बाद सभी को प्रायोगिक परीक्षा के लिए भेजा गया। सभी से नगर पंचायत स्थित तालाब की सफाई करायी गयी। जबकि नगर पालिका परिषद मुगलसराय में इस भर्ती प्रक्रिया के तहत गंदे नालों की सफाई करायी गयी थी।
नगर पंचायत में संविदा पर 39 सफाईकर्मियों की भर्ती होनी है। जिसमें 1900 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। पहले दिन बुधवार को साक्षात्कार के लिए 650 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था जिसमें सिर्फ पांच अभ्यर्थी ही शामिल हुए। प्रक्रिया के तहत सबसे अभ्यर्थियों को फार्म में भरी गयी सूचना के अनुसार दस्तावेजों का मिलान किया गया। जिसके बाद अभ्यर्थियों को पांच- पांच के समूह में साक्षात्कार के लिए साक्षात्कार पैनल के समक्ष भेजा गया। जहां अधिकारियों ने उनसे परिचय के साथ सफाई और स्वास्थ्य से संबंधित सवाल पूछे। जहां अभ्यर्थियों ने अपने-अपने हिसाब से जवाब दिया।
इस प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों को प्रायोगिक परीक्षा के लिए नगर पंचायत स्थित तालाब के किनारे ले जाया गया। जहां उनके हाथों में झाड़ू देकर घाट की सीढ़ियों की सफाई करायी गयी।
हालांकि इसके पूर्व नगर पालिका परिषद मुगलसराय में भी साक्षात्कार एवं प्रायोगिक परीक्षा हुई थी। जिसमें अभ्यर्थियों को गंदे नालों में उतार कर सिल्ट उठवाया गया था।