Chandauli News: रविवार को एनडीए सरकार के लिए नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री तीसरी बार शपथ लेंगे। इसके लेकर देशभर में भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से तैयार हैं। इस आयोजन की पूर्व संध्या पर चंदौली लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने भी जश्न मनाया। पटाखे फोड़े गए, मिठाइयां बांटी गईं।
भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल नगर के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के शपथ लेने की पूर्व संध्या शनिवार को नगर के जीटी रोड स्थित काली मंदिर के पास से ढोल-नगाड़ों की थाप पर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया गया और लोगों को मिष्ठान वितरण किया और केंद्र में लगातार तीसरी बार बन रही एनडीए की सरकार की बधाई दिया।
विज्ञापन
शनिवार की शाम नगर के काली मंदिर के पास एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण करते हुए परमार कटरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पर जाकर पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।