फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चोरों ने गैता से खिड़की-दरवाजे उखाड़े, एसआईबी इंस्पेक्टर के घर को खंगाला

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के आरपीएफ कालोनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे की आरपीएफ काॅलोनी में एसआईबी (स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच) के प्रभारी निरीक्षक के बंद क्वार्टर को चोरों ने खंगाल दिया। चोरों ने गैता से खिड़की-दरवाजे उखाड़ दिए। इसके बाद सोने के जेवरात, एलपीजी सिलिंडर और टीवी ले गए। गांव से लौटे प्रभारी निरीक्षक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन में तैनात एसआईबी इंस्पेक्टर संदीप जायसवाल दो दिन पहले अपने गांव नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगाईं गए थे। इसी बीच उनके आवास में पीछे से घुसे चोरों ने आंगन में पड़े गैता से रसोई की खिड़की उखाड़ दी।
कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन लोहे का गेट होने के कारण चोर उसे तोड़ने में असफल रहे। इसके बाद चोरों ने एक कमरे का दरवाजा उखाड़ दिया और अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन

चोर कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर सोने की दो अंगूठियां, एक चेन, टीवी और गैस सिलिंडर ले गए। पड़ोस के क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारी ने बुधवार को सुबह दरवाजा खुला देखा तो इसकी सूचना संदीप को दी।
विज्ञापन

इसके बाद एसआईबी प्रभारी घर पहुंचे तो क्वार्टर का हाल देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें