फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महिला ने कस्बा इंचार्ज पर पिटाई का आरोप लगाया

विज्ञापन
सकलडीहा में पिटाई से घायल महिला। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के सच्चा आश्रम के पास महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि सावन में मांस की बिक्री बंद कराने को लेकर हुए विवाद के दौरान कस्बा इंचार्ज ने महिला की डंडे से पिटाई कर दी। हालांकि, देर शाम महिला का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह पुलिस पर मारपीट से इन्कार कर रही है। सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सच्चा आश्रम के पास रतनपुरा गांव के मिंटू सोनकर की मांस की दुकान है। आरोप है कि रविवार को कस्बा इंचार्ज वरुणेंद्र राय मौके पर पहुंचे और तत्काल दुकान बंद करने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। आरोप है कि कस्बा इंचार्ज ने दुकान पर मौजूद कुंती देवी (45) की डंडे से पिटाई कर दी। मंगलवार को पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इसके बाद शाम महिला का एक दूसरा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने कहा कि प्रशासन ने उसके साथ कोई मारपीट नहीं की है और वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। एक ही घटना पर दो तरह के बयानों के बाद स्थानीय लोग चोट के निशानों पर सवाल उठा रहे हैं। सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि महिला की पिटाई के वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें