गोपीगंज कोतवाली के महुआरी गांव में मंगलवार की रात चोर हर घर नल योजना के तहत पेयजल परियोजना में लगी 12 बोल्ट की बैटरी उठा ले गए। चो चोर बैटरी के साथ केबल भी उठा ले गए। बैटरी और केबल चोरी होने से पूरे गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब 3500 की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी।
जल निगम के अधिशासी अभियंता राजबली ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी परियोजना में तैनात गार्ड के माध्यम से मिली है। बैटरी चोरी होने के बाद पेयजल परियोजना से पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। महुआरी की पेयजल परियोजना अभी तक ग्रामसभा को हस्तांतरित नहीं की गई है। मामले में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराकर निर्माण कार्य करने वाली संस्था को सूचना दी गई है। ताकि जलापूर्ति जल्दी शुरू हो सके। संवाद