चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा में बानेश्वर मजूमदार के घर चोरों ने रविवार को दिनदहाड़े इत्मीनान से मंदिर में रखे आलमारी से करीब 15 लाख रुपये के गहने व 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गये । परिजन आलमारी से सामान निकालने गये तो गहने गायब देख सन्न रह गये। पुलिस इसकी जांच पड़ताल में लगी है।
चहनियां कस्बा के रहने वाले बानेश्वर मजूमदार कस्बा में ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं। प्रतिदिन की भांति वे अपने बच्चो के साथ मेडिकल स्टोर पर चले गये। उनकी पत्नी घर में रहती हैं जो घर का दरवाजा चिपका कर बगल में कहीं चली गयीं। चोरों ने घर में घुसकर मन्दिर में रखे आलमारी को खोलकर बगल के दराज में रखा दो सोने के हार, सोने की अंगूठी,चार जोड़ी सोने का बाली झुमका, एक सोने का मंगलसूत्र व 40 हजार रुपये नकद चुरा ले गये ।
दोपहर को उनकी पुत्री सपना को चकिया जाने के लिए आलमारी खोलकर साड़ी व गहने निकालने के लिए छोटे पुत्र ने आलमारी खोला तो गहने व रुपये गायब देख सन्न रह गया । परिजन बेसुध होकर रोने लगे । चोरी की घटना की जानकारी परिजनों ने डायल 112 व बलुआ एसओ को दिया । पुलिस ने जाकर जांच पड़ताल किया । अभी बीते मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की घटना का पुलिस अभी पर्दाफाश नहीं कर पाई है कि यह घटना हो गई। इस संदर्भ में बलुआ एसओ अशोक मिश्रा का कहना है कि चोरी संदिग्ध लग रही है । मामले की जांच पड़ताल चल रही है ।