फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत : संतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं। भारत तेजी सेआगे बढ़ रहा है। बहुत सारे लोग नहीं चाहते कि भारत आगे बढ़े, इसलिए षड्यंत्र रच रहे हैं। ये बातें कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के शारीरिक प्रमुख संतोष ने स्वयंसेवकों के समक्ष कही।
विज्ञापन

कहा कि संघ के संस्थापकों ने विचार किया था कि स्वतंत्रता के पश्चात स्व का भाव जगेगा परंतु ऐसा नहीं हुआ। हम उसी स्व को जगाना चाहते हैं और इस कार्य को करने में हमारा तंत्र यानी हमारी शाखा का बड़ा महत्व है। हमारा मंत्र नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि, काफी कारगर है। इसका पारायण करते हुए आगामी वर्षों में एक सुखी, समृद्ध और प्रभावशाली भारत का निर्माण करने में सफल होंगे।
इसके पूर्व विजयदशमी के दिन पथ संचलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यकर्ता पूर्ण गणेश में पोद्दार भवन के पास एकत्रित हुए और वहीं से नगर भ्रमण करते हुए पुनः पोद्दार भवन में आए जहां सभा संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में जिला संघचालक गुलाब सिंह, सह जिला संघचालक राम किशोर पोद्दार, डॉ अनिल यादव, शंभू नाथ गुप्ता, नगर कार्यवाह भुवनेश्वर, चंद्रेश्वर जायसवाल, नगर प्रचारक अंकित, हंसराज, संतोष, पार्थ, घनश्याम, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें