फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटी की शादी कैसे होगी... सारा गहना चला गया, तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना; 15 लाख की चोरी

Sat, 04 Jul 2026 11:49 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चोरों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि एक रात में तीन घरों को खंगाल डाला। हैरान करने वाली बात ये है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी भी है, लेकिन चोरों को किसी का खौफ नहीं है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर चौकी अंतर्गत चकिया बिहारी मिश्र और पट्टी गांव में चोरों ने आतंक मचाते हुए तीन घरों को निशाना बनाया। एक ही रात में करीब 15 लाख रुपये के गहने-नकदी पार कर दिए गए। एक परिवार ने बेटी की शादी के लिए गहने बनवाए थे, जो चोर ले उड़े। हैरानी की बात ये कि मारुफपुर पुलिस चौकी घटनास्थल से महज 500 मीटर दूर है, फिर भी रातभर पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन


पहली वारदात- अमरीश मिश्र का घर
गर्मी के कारण परिवार छत पर सोया था। चोरों ने घर में घुसकर 3 सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, मांगटिका चुरा लिए। पीड़ित अमरीश मिश्र ने बताया कि नुकसान करीब 2.5 लाख का है। छत से उतरे तो घर का सारा सामान बिखरा था। अलमारी टूटी थी। 

दूसरी वारदात- शैलेंद्र चौबे का घर 
यहां सबसे बड़ी चोरी हुई। शैलेंद्र के बेटी की शादी पिछले महीने हुई थी और दिसंबर में दूसरी बेटी की शादी तय है। चोर 500 ग्राम चांदी की करधनी, एक सोने की चेन,  दो मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, 1.5 ग्राम का लॉकेट, 12 जोड़ी मीना, कान का आयरन, दो पायल, 25 हजार नकद। शैलेंद्र चौबे रोते हुए बोले कि बेटी की शादी कैसे होगी? सारा गहना चला गया। जिंदगी भर की कमाई एक रात में लुट गई। थाने गए तो पुलिस बोली जांच होगी।
विज्ञापन

तीसरी वारदात- राम अवध चौबे का घर 
परिवार के लोग वाराणसी के अस्पताल में भर्ती थे। घर सूना देख चोरों ने मंगलसूत्र, पायल, सोने का जुतिया, 2 मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल।  पड़ोसी ने बताया, सुबह दरवाजा टूटा देखा तो फोन किया। परिवार के मुताबिक चोरों ने रात 12:30 से 3:30 बजे के बीच तीनों घरों को टारगेट किया। सभी जगह पहले रेकी की गई थी। जिन घरों में लोग छत पर या अस्पताल में थे, उन्हीं को चुना गया। चोर बड़े आराम से ताले-कुंडी तोड़कर माल समेट ले गए। सुबह जब लोग उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था।

थानाध्यक्ष बलुआ अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों पीड़ितों की तहरीर पर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें