फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नानी-नातिन सोती रहीं, टप्स और पायल उतार ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के बलारपुर गांव में शुक्रवार की रात चोर घर में सो रही नानी और नातिन के शरीर से आभूषण उतार लिए। इसके बाद कमरे में रखे बक्से का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण और 500 रुपये नकद ले गए। शनिवार को सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके मुआयना करने के साथ परिजनों से पूछताछ की। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

नागेपुर निवासी जीरा देवी की दो बेटियां सुमित्रा और सुषुम हैं। सुमित्रा अपनी ससुराल में रहती है, जबकि उसकी बेटी शशी ननिहाल में नानी जीरा देवी के साथ रहती है। सुषुम भी अपनी मां के साथ ही रहती है। शुक्रवार रात जीरा देवी, सुषुम और शशी घर में सो रही थीं। देर रात चोर घर में घुसे और सो रही शशी के कान से पीतल की टप और पैर से चांदी की पायल खोल ली। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला खोलकर उसमें रखे शशी, सुमित्रा और सुषुम के सोने-चांदी के आभूषण निकाल लिए। शनिवार सुबह नींद खुलने पर शशि के कान और पैर से आभूषण गायब मिले। परिजनों ने बक्सा देखा तो उसका ताला खुला था और उसमें रखे जेवर व 500 रुपये नकद गायब थे। परिजनों ने सकलडीहा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। पहली नजर में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें