फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घर में सोते रहे परिजन, आभूषण और नगदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में शनिवार की रात सेवानिवृत्त रेलकर्मी शिव कुमार के घर की पिछली दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर करीब पांच लाख रुपये के आभूषण और 25 हजार रुपये नकद समेट ले गए। परिवार के लोग अलग-अलग कमरों में सोते रहे और चोर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

केशवपुर गांव निवासी शिव कुमार के परिवार के लोग रात में खाना खाने के बाद अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। देर रात चोर घर के पिछले हिस्से की दीवार काटकर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद कमरों में रखे बक्से और अलमारी से 25 हजार रुपये नकदी के अलावा तीन टप्स, दो अंगूठियां, चेन, बाली और कीमती बर्तन समेट ले गए। रविवार सुबह परिवार के लोग जगे तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने सेंध लगाने और चोरों के आने-जाने से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें