फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लॉकर बॉक्स ले गए चोर, 80 हजार रुपये, मकान के दस्तावेज और जेवर थे

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के काली महाल में चोरी के बाद जानकारी देता पीड़ित। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय के कूड़ा बाजार चौकी अंतर्गत मुस्लिम महाल के मंसूर सलाम रोड स्थित हनुमानपुर में शनिवार रात चोरों ने साहेब उर्फ भोलू के मकान को निशाना बनाया। मुख्य गेट तोड़कर घर में घुसे चोर आलमारी में रखा लॉकर बॉक्स लेकर फरार हो गए। उसमें 80 हजार रुपये नकद, चांदी के जेवरात, मकान के कागजात और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

पीड़ित साहेब ने बताया कि शनिवार रात वह मकान का मुख्य गेट बंद कर मोहल्ले में ही रहने वाले रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में गए थे। रात 11:30 बजे घर लौटे तो मुख्य गेट टूटा मिला। अंदर देखा तो कमरे में रखी आलमारी से लॉकर बॉक्स गायब था। उसमें 80 हजार रुपये नकद, चांदी के जेवरात, मकान के कागजात समेत अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। इसके बाद उन्होंने कूड़ा बाजार चौकी पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हुडी पहने दो युवक मकान की ओर आते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि मंसूर सलाम रोड और मुस्लिम महाल में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त नहीं होती। सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें