फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दानापुर-हड़पसर स्पेशल आठ घंटे, सहरसा-मुंबई अमृत भारत साढ़े चार घंटे लेट

विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन के यात्री हाल में ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोहरे और ठंड से ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं। रविवार को भी अप और डाउन की ओर जाने वाली ट्रेनें पांच से आठ घंटे तक की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंचीं। दानापुर-हड़पसर स्पेशल आठ घंटे, जबकि सहरसा-मुंबई अमृत भारत साढ़े चार घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार रात आठ बजे तक अप जाने वाली मुंबई लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल फेयर तीन घंटे, पटना-नई दिल्ली स्पेशल फेयर दो घंटे, कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। वहीं, सोगरिया-दानापुर स्पेशल फेयर पौने घंटे, हैदराबाद-दानापुर सवा दो घंटे, शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल फेयर साढ़े छह घंटे, देवलाली-दानापुर शेत्कारी समृद्धि स्पेशल दो घंटे और डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से पहुंची। मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल भी साढ़े तीन घंटे लेट रही।
इनसेट
डाउन की ओर जाने वाले तीन ट्रेन कम और दो ट्रेनें ज्यादा विलंब से आईं
दूसरी ओर, डाउन की ओर जाने वाली योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस सवा दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल दो घंटे और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हावड़ा मेल सवा घंटे लेट रही। खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल फेयर सवा छह घंटे और मधुबनी-उधना स्पेशल फेयर साढ़े छह घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें