सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के पचखरी गांव में शनिवार की रात चोर तीन घरों से नगदी सहित लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए। रविवार की सुबह नींद खुलने पर परिजनों को चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच में जुट गई है।
पचखरी गांव में जयप्रकाश सिंह के घर में घुसकर चोरों ने 30 हजार नगदी सहित लाखों के आभूषण चुरा लिए। इसके बाद चोर इसी गांव के संतोष कुमार सिंह और वंशनारायण यादव के घर में घुस गए और 13 हजार नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हंगामा मच गया। इस संबंध में कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद