फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्टेशन पर टीटीई से ले सकेंगे जनरल टिकट

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के हो​ल्डिंग एरिया में एम यूटिएस से यात्रियों को टिकट देता टीटीई। स्रोत:-
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। ट्रेन से यात्रा करने वालों को टिकट के लिए अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। एम-यूटीएस डिवाइस के माध्मय से टीटीई से जनरल टिकट ले सकते हैं। पीडीडीयू मंडल के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों को एम यूटीएस डिवाइस उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीडीयू मंडल के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और गया स्टेशन पर एम यूटीएस डिवाइस के माध्यम से जनरल टिकट जारी करने की ऑन-द-स्पॉट सुविधा उपलब्ध है। यह डिवाइस एक मोबाइल जैसे उपकरण के रूप में कार्य करता है। इसमें एक मिनी प्रिंटर संलग्न होता है। अधिकृत रेलवे स्टाफ के माध्यम से स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को तत्काल टिकट प्रदान किया जा रहा है। त्योहारों, भीड़भाड़ वाले समय या तुरंत यात्रा की स्थिति में यह व्यवस्था यात्रियों के लिए अत्यंत सहायक है। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि पीडीडीयू मंडल यात्रियों को सहज, तेज और आधुनिक टिकटिंग अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में एम यूटीएस डिवाइस उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें