फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा स्थित मां काली मंदिर में गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। वहीं वहां लगी पीतल की पिंडी को सोने का समझ उसे भी क्षत विक्षत कर दिया। शुकवार की सुबह जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश पनप गया। मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा में शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो गांव स्थित मां काली मंदिर के दरवाजे का टूटा हुआ देख हैरान रह गए। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बाद में जब ग्रामीणों ने मंदिर प्रवेश किया तो देखा कि मंदिर में लगे चार बड़े घंट, दान पेटी में रखे हजारों रुपये समेत अन्य सामान गायब है। वहीं मंदिर में मां काली की पीतल की लगी सात में चार पिंडी क्षतिग्रस्त है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। धीना थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें