फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने गोधना चौराहे पर शव रखकर किया जाम

विज्ञापन
नियामताबाद के रेमा निवासी पवन कुमार की मौत के बाद हाईवे जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाते एसडीएम सीप - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव में पिछले दिनों दो पक्षों में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल पवन कुमार (20) की बृहस्पतिवार की देर रात ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव जब घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित परिवार वालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाइवे स्थित गोधना चौराहे पर शव को रखकर जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन दिये जाने के बाद लोग शांत हुए। इस दौरान अधिकारियों ने दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता भी दी। तब जाकर परिवार वालों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बता दें कि रेमा गांव में 16 नवंबर को किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। जिसमें धन्नो देवी (65), मीना देवी (40), बाला (36), पवन कुमार (20), प्रमोद (18), प्रदीप (16) घायल हो गए। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पवन कुमार को इलाज केद लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अलीनगर पुलिस ने मीना देवी की तहरीर पर दिनेश, अखिलेश, करन्ती, पंकज, बबलू व कांता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव जब गांव पहुंचा तो लोगों में कोहराम मच गया। घटना के शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार वालों ने एनएच दो स्थित गोधना चौराहे पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह, एसडीएम पीडीडीयू तहसीत सीपू गिरी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे गई। अधिकारियों की ओर से 48 घंटे के लिए आरोपियों की गिरफ्तार किए जाने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए तब जाकर जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें