फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खिड़की तोड़कर घुसे चोर ले गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शाहकुटी में चोर एक मकान की खिड़की तोड़कर करीब दो लाख रुपये का सामान समेट ले गए। पीड़ित संता सिंह राजन ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संता सिंह ने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे वह ताला बंद कर गांव चले गए थे। मंगलवार को सुबह जब वह मकान पर पहुंचे तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और पीछे की खिड़की टूटी हुई थी। उन्होंने बताया कि तीन अटैची में रखे कपड़े, बिजली के उपकरण, पांच स्टेप्लाइजर समेत अन्य सामान चोरी हुए हैं।
बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें