फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार रुपये नकदी सहित सात लाख के जेवरात चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के भूपौली (चकिया) गांव में मंगलवार की रात चोरों ने रमेश यादव के घर को निशाना बनाया। चोरों ने बीस हजार रुपये नकद सहित सात लाख रुपये मूल्य के जेवरात चुरा लिए। कमरे में खटपट की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए और शोर मचाया लेकिन तब तक चोर सामान लेकर भाग गए। काफी खोजबीन के बाद तीन सौ मीटर दूर खाली बक्सा खेत में मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

चकिया भूपौली गांव निवासी रमेश यादव का परिवार मंगलवार की रात खाना खाने के बाद अपने अपने कमरों में सोने चला गया। देर रात मकान के पिछले हिस्से से छत पर चढ़कर चोर घर के अंदर प्रवेश कर मुख्य दरवाजा अंदर से खोल लिए। उसके बाद एक कमरे में रखे 20 हजार नकदी सहित दो बक्सों में रखे तीन सोने की चेन, छह अंगूठी, एक कान का झुमका, पांच सोने का कर्णफूल, चार सोने का कंगन, चांदी की पैजनी, करधनी, कीमती कपड़े पर हाथ साफ कर दिया। घर में खटपट की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। आवाज सुनकर चोर बक्सा सहित जेवरात लेकर भाग खड़े हुए। घर से 300 मीटर दूर खेत में ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात और रुपये लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी ने तत्काल 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी रात में ही मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। हालांकि चोरों का सुराग नहीं लग पाया। सुबह ग्रामीणों को खेत में खाली बक्सा मिला। भुक्तभोगी के पुत्र राहुल ने इसकी लिखित तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी का मामला संज्ञान में आया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
शिकारगंज। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इस माह में अब तक चोरी की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें लाखों रुपये के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। बावजूद इसके पुलिस अपने ही ढर्रे पर चल रही है। अब तक किसी भी मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। न ही लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर ही अंकुश लगा पा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सदापुर गांव में गत दो फरवरी की रात बलिराम शर्मा नामक व्यक्ति के घर से चोरों ने लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण तथा घर में रखे 62 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में तहरीर दिये जाने के बाद भी न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही खुलासा हो सका। दूसरी घटना पांच फरवरी की रात चौकी क्षेत्र के ही दाऊदपुर गांव में पूर्व प्रधान कमला के पुत्र जितेंद्र कुमार के घर में हुई। चोरों ने घर में घुसकर एक लाख के आभूषण, साड़ियों तथा पांच हजार नगद रुपये हाथ साफ कर दिया। वहीं इसी गांव में सलामुद्दीन नामक व्यक्ति के घर से भी 10 हजार नगद तथा 25 हजार के आभूषणों की चोरी हुई। इन घटनाओं का खुलासा नहीं होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें