फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुबह घना कोहरा, दिन चढ़ते खिली धूप से मिली गरमाहट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। करीब पखवारे से शीतलहर व कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे लोगों को शनिवार को कुछ राहत मिली। सुबह घने कोहरे की चादर ओढ़ी रही तो दिन चढ़ते ही तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। धूप निकलने के बाद भी तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आया।
विज्ञापन

सुबह लोगों की जब नींद खुली तो घने कोहरे में वातावरण लिपटा रहा। इस दौरान दृश्यता लगभग 7 से 8 मीटर होने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। वे वहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। दिन चढ़ने के साथ ही करीब 10 बजे के आसपास तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिल गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि अब मौसम दिन प्रतिदिन साफ होता जाएगा। सुबह हल्का कोहरा होगा। पहाड़ी इलाकों की बर्फीली हवा के कारण गलन बरकरार रहेगा।
विज्ञापन

ऐसे बदलता रहा तापमान
दिनांकअधिकतमन्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)

05 जनवरी-16.4-6
06 जनवरी-187
07 जनवरी-189

09 जनवरी14.5- 6
10 जनवरी17.57.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें