फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मुख्यालय स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज मे नियुक्त माध्यमिक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। चेतया कि सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो शिक्षकों का अगला आंदोलन उग्र होगा।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन को तत्काल बहाल करें, ताकि शिक्षकों को बुढ़ापे में दर-दर की ठोकर न खानी पड़े। जब सांसद व विधायक पेंशन के हकदार है तो शिक्षक पेंशन के पात्र क्यों नहीं है। कहा कि सरकार सामूहिक बीमा योजना को लागू करे। इसके अलावा सरकार ने शून्य की गई धारा 21 की बहाली करे। वित्तविहीन शिक्षकों को समान वेतन दिया जाए। राजकीय कर्मियों की भांति चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी। कहा कि शिक्षक लम्बे समय से इन मांगों को उठाते आ रहे हैं, लेकिन सरकार संवेदनशून्य बनी हुई है। चेताया कि शिक्षक अब अपनी उपेक्षा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। नाराज शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान रीता रानी, उर्मिला चौधरी, फूलपत्ती देवी नीलम सिंह, अंजू कुमारी, अल्पना मिश्र, दीया सिंह रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें