फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में थर्मल स्क्रीनिंग हुई अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में कोविड-19 संक्रमण की दस्तक के बाद पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से सतर्क है। खासकर चिकित्सकीय सेवाएं दे रहे डाक्टर व कर्मचारी लोगों के मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ खुद की सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट मोड पर हैं। इस कड़ी में अब मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग के साथ हाथों को सेनेटाइज कराया जा रहा है, ताकि कोई चिकित्सकीय स्टाफ संक्रमण की जद में न आए। जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में सबकुछ सामान्य तरीके से संचालित है। कोविड-19 को लेकर सतर्कता व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में आने वाले एक-एक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग को अनिवार्य कर दी गई है।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग को जिला अस्पताल में लग रही भीड़
चंदौली। तीसरे चरण के लाकडाउन के बाद रोटी-रोजगार छिन जाने से अन्य प्रांतों में फंसे प्रवासियों की घर वापसी का सिलसिला तेज हो गया है। दिन की तपती दोपहरी के साथ-साथ रात के अंधेरे में लगातार पैदलकर जैसे-तैसे ये गरीब प्रवासी अपने-अपने ठिकाने तक पहुंच रहे हैं। वहीं हजारों प्रवासी ट्रकों, ट्रेलर जैसे मालवाहक वाहनों पर सवार होकर अपने गांव-घर तक पहुंचने की जद्दोजहद में लगे हैं।
इसी कड़ी में जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए अलसुबह ही प्रवासियों की भारी भीड़ जमा हो गयी, जिसे देखते हुए नगर पंचायत की ओर से जिला अस्पताल परिसर के खाली हिस्से में टेंट लगाने का काम किया गया, ताकि जांच के लिए प्रतिक्षारत प्रवासियों को धूप से राहत मिल सके। उधर,च गुरुवार की रात भी भारी संख्या में प्रवासी जांच के लिए कतारबद्ध नजर आए। उधर, सरकारी बसों से चंदौली जनपद आने वाले प्रवासियों को सीधे जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, ताकि थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें घर रवाना किया जाए। आंकड़ों बताते हैं कि गुरुवार की रात से लगायत शुक्रवार तक 700 से अधिक प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस काम में चरणबद्ध तरीके चिकित्सक व कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

घर वापसी पर क्वारंटीन के नियमों का करें पालन
चंदौली। देशव्यापी लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी कामगारों सहित छात्र एवं अन्य लोग अब अपने-अपने घर लौट रहे हैं। कोरोना संक्रमण के इस दौर में भारी संख्या में लोगों के घर वापसी पर संक्रमण प्रसार की आशंकाएं प्रबल हुई हैं, जिसे रोकने के लिए यूनिसेफ व एनएचएम व डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी गाइडलाइन का प्रवासी पालन करें। घर पर दूसरे से अलग क्वारंटीन रहें, ताकि संक्रमण का फैलाव न हो सके। सीएमओ डा.आरके मिश्रा ने बताया कि प्रवासी कामगारों के घर वापसी पर कुछ प्रबंधन प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। जिसमें लौटने वाले प्रवासियों का जिला प्रशासन द्वारा पंजीकरण एवं स्क्रीनिंग किया जानाहै। जिन प्रवासियों में कोविड-19 के लक्षण मिलेंगे उन्हें कुछ तय प्रोटोकॉल के अनुपालन करने होंगे, जबकि जिन प्रवासियों में कोविड-19 के लक्षण नहीं भी मिलते हैं। उन्हें भी कुछ सावधानियों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा, ताकि संक्रमण के फैलाव की गुंजाइश को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें