सकलडीहा। कैबिनेट मंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश अनिल राजभर मंगलवार को ब्लॉक परिसर में 50 दिव्यांगजनों के बीच ट्रॉयसाइकिल व प्रमाण पत्र वितरित किया। साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से दिव्यांगजनों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिये धन की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है। मूकबधिर बच्चों में बोलने व सुनने की क्षमता विकसित करने के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दिव्यांगजन कल्याण विभाग को ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर यूनिक विजिबिलिटी पहचान पत्र बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा दिव्यांजन शादी पुरस्कार के तहत दंपत्ति को शादी करने पर 35 हजार दिए जाने का प्रावधान है। इसके तहत सिर्फ लड़का दिव्यांग है तो 15 हजार और लड़की दिव्यांग है तो 20 हजार की सहायता धनराशि दी जा रही है। दिव्यांगों कोदुकान संचालन योजना के तहत 10 हजार रुपये ऋण अनुदान की व्यवस्था की गई है। इसपर ढ़ाई हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजबहादुर सिंह, सीओ भुवनेश चिकारा, कोतवाल वंदना सिंह, बीडीओ आशा देवी, रतेंद्र राजभर, दीपक जायसवाल, संकठा राय, गोपाल, कमलेश कुमार, चंद्चशेखर मौर्य आदि मौजूद रहे।