फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला चिकित्सालय में नहीं है एंटी रैबीज इंजेेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में इन दिनों एंटी रैबीज इंजेक्शन की काफी किल्लत है। कुत्ते, बंदरों जैैस जानवरों के काटने पर उपचार के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों को इंजेक्शन नहीं होने की बात कहकर जिला अस्पताल भेज दिया जा रहा है। इंजेक्शन की अनुपलब्धता से परेशान होकर क्षेत्रवासी प्राइवेट चिकित्सकों के यहां अपनी जेबें ढीली करने को विवश है।
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में पिछले कुछ दिनों से एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं है। इंजेक्शन के लिए अस्पताल आने वाले लोगों का काफी परेशानी हो रही है। इंजेक्शन नहीं होने की दशा में मरीजों को अस्पतालकर्मियों की ओर से जिला चिकित्सालय जाने की सलाह दी जा रही है। नगर निवासी उत्तम ने बताया कि कुत्ते के काटने पर दो दिन पूर्व अस्पताल गए थे लेकिन वहां कर्मचारियों ने इंजेक्शन नहीं होने पर जिला चिकित्सालय जाने की बात कही। वहीं सचिन व कल्लू सोनकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को अपने मित्र को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय गए थे लेकिन अस्पताल में इंजेक्शन समाप्त होने की बात कही गई। राजकीय महिला चिकित्सालय में इंजेक्शन नहीं होने से लोग प्राइवेट चिकित्सकों के यहां जाकर तीन सौ से साढ़े तीन सौ रुपये खर्च करने पड़ रहे है। इस संबंध में अस्पताल के फार्मासिस्ट इंद्रजीत प्रसाद ने बताया जिला चिकित्सालय से सिर्फ दस से पंद्रह वॉयल ही मिल पा रही है। बताया कि एक वॉयल में चार से पांच मरीजों को ही इंजेक्शन लग पाता है। जिला चिकित्सालय से डिमांड के अनुरूप एंटी रैबीज का इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 1597
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें