फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों की आरक्षण सूची को लेकर दिनभर रही हलचल, बुधवार को जारी होगी आरक्षण सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत के विभिन्न पदों की आरक्षण सूची प्रकाशन को लेकर दिनभर सदर ब्लाक से लेकर जिले के सभी नौ ब्लाकों पर दिनभर चहल-पहल रही। कलेक्ट्रेट से लेकर विकास भवन और ब्लाकों पर दावेदारों और समर्थकों का जमावड़ा रहा। हालांकि सूची का प्रकाशन नहीं होने से लोग मायूस होकर लौट गए। अब सूची बुधवार को जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद चार से आठ मार्च तक दावा और आपत्ति के लिए समय दिया जाएगा। इसका निस्तारण होने के बाद 14 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। इसको लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के 35, ग्राम प्रधानों के 734, बीडीसी के आठ सौ तथा वार्ड सदस्य के चार हजार सदस्यों का निर्वाचन होना है। पंचायतीराज विभाग की ओर से कई दिनों से कड़ी मशक्कत के बाद आरक्षण चार्ट तैयार किया जा रहा है। सूची लगभग फाइनल हो चुकी है। आरक्षण चार्ट को डीपीआरओ, सीडीओ के बाद अंतिम हस्ताक्षर डीएम का होने के बाद सूची प्रकाशित होनी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने दो और तीन मार्च को आरक्षण चार्ट प्रकाशित करने की समय सीमा निर्धारित की है। जिले में मंगलवार को डीएम के नौगढ़ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने के चलते आरक्षण चार्ट को अंतिम रुप नहीं दिया जा सका है। वहीं पंचायत चुनाव लड़ने वालों को उम्मीद थी कि आरक्षण सूची जारी होगी। दावेदार और समर्थक आरक्षण चार्ट देखने के लिए मंगलवार को विकास भवन और सदर ब्लाक मुख्यालयों पर काफी संख्या में दिनभर डटे रहे। लेकिन शाम तक सूची के प्रकाशित नहीं होने के चलते संभावित दावेदारों को निराश वापस लौटना पड़ा। संभावना है कि बुधवार को सूची को प्रकाशित कर दिया जाएगा। इसके बाद चार से आठ मार्च तक दावा और आपत्ति के लिए समय दिया जाएगा। इसका निस्तारण होने के बाद 14 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें