फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया, छह पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा दर्जन पशु बरामद, दो तस्कर धराए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नियामताबाद। अलीनगर थाने की पुलिस ने सोमवार की देर रात चेकिंग के दौरान नेशनल हाइवे स्थित सिंघीताली पुल पर एक पिकअप से आधा दर्जन मवेशियों को बरामद किया। वहीं मौके से भागने का प्रयास कर रहे दो तस्करों को भी धर दबोचा। पुलिस तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि एसआई राजेश सिंह अन्य पुलिस बल के साथ नेशनल हाईवे स्थित सिंघीताली पुल के समीप वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि तस्कर एक पिकअप में मवेशियों को लादकर चंदौली की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस घेराबंदी कर वाहनों की जांच करने लगी। कुछ देर बाद ही पुलिस टीम को चंदौली की ओर तेजी से जा रहा पिकअप दिखा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने वाहन को रुकने का संकेत दिया तो चालक ने कुछ दूर वाहन खड़ा कर दिया। वाहन के रुकते ही उसमें से चालक व कुछ लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे चालक व अन्य को धर दबोचा। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें आधा दर्जन मवेशी मिले। पुलिस मवेशियों संग पिकअप को थाने ले आई। पुलिस पकड़े गए पशु तस्कर वाराणसी के टोडरपुर निवासी जितेंद्र कुमार व विरभानपुर निवासी सुरेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें